Edinbox Hindi

ओडिशा में जूनियर शिक्षकों की सैलरी में हुआ इजाफा, EPF में भी हुई बढ़ोतरी

ओडिशा के जूनियर शिक्षकों के लिए नववर्ष खुशियां लेकर आया है। 26 जनवरी से पहले राज्य के 13,740 जूनियर शिक्षकों को बड़ी खुशी मिली है। पहले उन्हें महीने का मेहनताना 11 हजार रुपये मिला करता था। राज्य सरकार ने इनपर बड़ी मेहरबानी करते हुए उनके वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की है। अब उनके वेतन में 5 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। राज्य सरकार ने इनके वेतन को बढ़ाकर 16 हजार रुपये महीना कर दिया है।  उन्हें सरकार ने दोहरी खुशी दी है। उनके ईपीएफ में भी बढ़ोतरी की गई है। 

ओडिशा सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर तैनात जूनियर शिक्षकों का मासिक वेतन बढ़ाया है। राज्य के जूनियर शिक्षकों का मासिक वेतन 11,000 रुपये से बढ़ाकर 16,000 रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस बढ़ोतरी से राज्य भर के लगभग 13,740 शिक्षकों को फायदा होगा। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंजूरी दे दी है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य के खजाने पर 89.15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय होगा। 

वेतन वृद्धि के अलावा सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में योगदान भी बढ़ा दिया है। राज्य अब प्रत्येक जूनियर शिक्षक के लिए ईपीएफ में 1,950 रुपये प्रति माह का योगदान देगा, जो पहले 1,443 रुपये था। सीएम माझी ने कहा है कि यह निर्णय राज्य में शिक्षकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शिक्षकों के कल्याण को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed