Edinbox Hindi

कोटा में छात्र आत्महत्या का सिलसिला जारी, 5 घंटे में दो स्टूडेंट्स ने की ख़ुदकुशी 

राजस्थान की कोचिंग नगरी कहे जाने वाले कोटा में इस साल भी छात्र आत्महत्या का दुखद सिलसिला जारी है। कोटा में बुधवार को एक ही दिन में दो स्टूडेंट्स के सुसाइड से हड़कंप मच गया। सुबह 9 बजे नीट की तैयारी कर रही 24 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या की खबर सामने आई, इसके कुछ घंटे बाद ही एक और छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आ गया।  कोटा में इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा 18 वर्षीय छात्र अपने रूम में मृत मिला। छात्र, इस बार जेईई मेन्स परीक्षा में बैठने वाला था, जो 22 जनवरी से 30 जनवरी 2025 तक आयोजित की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि मृतक छात्र असम का रहने वाला था और IIT-JEE की तैयारी करने कोटा आया था। बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे छात्र की मां कोटा पहुंची थी।  बेटे के रूम का दरवाजा खोला तो बेटे का शव दिखाई दिया। यह देखकर छात्र की मां वहीं बेहोश हो गई। वहां मौजूद लोग दोनों को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।  

जनवरी के केवल 22 दिनों में कोटा में आत्महत्या की यह छठी घटना है। बीते 5 घंटे में स्टूडेंट सुसाइ़ड की यह दूसरी घटना थी। सुबह 9 बजे कोटा में रहकर अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG की तैयारी कर रही 24 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड कर लिया था। मृतक छात्रा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली थी। हालांकि दोनों ही छात्रों के पास से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

कोटा, जो देश का सबसे बड़ा कोचिंग हब माना जाता है, छात्रों पर बढ़ते शैक्षणिक दबाव और मानसिक तनाव के कारण चर्चा में रहता है। छात्रों की आत्महत्याओं की बढ़ती संख्या ने कोचिंग उद्योग और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है। छात्रों पर बढ़ते मानसिक और शैक्षणिक दबाव को कम करने के लिए कोचिंग संस्थानों, माता-पिता और प्रशासन को मिलकर समाधान तलाशने की कोशिश की जा रही है। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed