Edinbox Hindi

यूपी डीएलएड काउंसलिंग फेज-2 के लिए शेड्यूल जारी, 27 जनवरी से भरें विकल्प

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी डीएलएड काउंसलिंग फेज-2 के लिए शेड्यूल जारी कर दी है। राउंड-2 के लिए चॉइस फिलिंग 27 जनवरी से शुरू होगी, जो उम्मीदवार राउंड-2 में भाग लेने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

चरण-2 में रैंक 1 से 3,25,769 तक ऐसे उम्मीदवार, जो फेज-1 में प्रवेश नहीं ले सकें, वे 27 जनवरी से 30 जनवरी, 2025 (शाम) से 5 जनवरी, 2025 तक अपनी पसंद प्रस्तुत कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 31 जनवरी, 2025 को संस्थान आवंटित होगा

राज्य के अभ्यर्थी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/अनु० जनजाति और विशेष आरक्षण श्रेणी के प्रवेश/आवंटन न पाने वालें उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी अभ्यर्थी 31 जनवरी से 5 फरवरी, 2025 (शाम) से 5 जनवरी, 2025 तक अपनी पसंद प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को 6 फरवरी, 2025 को संस्थान आवंटित होगा। 

रैंक 1 से 3,25,769 तक के समस्त आवेदित अभ्यर्थी 6 फरवरी से 10 फरवरी, 2025 (शाम) से 5 जनवरी, 2025 तक अपनी पसंद प्रस्तुत कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 11 फरवरी, 2025 को संस्थान आवंटित होगा।

यूपी डीएलएड काउंसलिंग2025 उत्तर प्रदेश भर में सरकारी और निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में सीटें आवंटित करने के लिए आयोजित की जाती है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान किया है, वे इस प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed