Edinbox Hindi

दिल्ली-एनसीआर में FIIT-JEE के कोचिंग सेंटरों पर लगा ताला, सैकड़ों छात्रों की पढ़ाई पर संकट

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई FIIT-JEE कोचिंग सेंटर अचानक से बंद हो गए हैं, जिससे छात्रों और उनके पेरेंट्स में भ्रम की स्थिति बन गई है। इससे छात्रों की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है। लाखों रुपये फीस जमा है और केंद्र की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर और नोएडा सेक्टर 62 के प्रमुख कोचिंग सेंटर के अलावा उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ और वाराणसी शाखाओं को भी प्रभावित कर रही है। FIIT-JEE, जो कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-JEE) जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कराने वाला एक मशहूर संस्थान है, कई इंजीनियरिंग एस्पिरेंट्स के लिए एक विश्वसनीय नाम रहा है। 

गाजियाबाद में, जिन पेरेंट्स के बच्चे इन प्रभावित केन्द्रों में पढ़ाई कर रहे थे, उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई है और FIR दर्ज कराई है। FIR के अनुसार, दस दिन पहले दर्ज की गई शिकायत में, पेरेंट्स ने संस्थान पर अचानक संचालन रोकने और उनके बच्चों के पेपर की तैयारी को खतरे में डालने का आरोप लगाया है। 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि गाजियाबाद केन्द्र के टीचर्स को उनकी सैलरी नहीं दी गई थी। अचानक बंद हुए इन सेंटर ने FIIT-JEE की फाइनेंशियल कंडीशन को लेकर चिंता पैदा कर दी है, और यह सवाल उठ रहा है कि इससे क्षेत्र के सैकड़ों छात्रों पर क्या असर पड़ेगा, खासकर उन छात्रों पर जो अपने पेपर की तैयारी के महत्वपूर्ण मोड़ पर थे।

कोचिंग बंद होने के चलते पेरेंट्स और स्टूडेंट्स अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कई लोग फीस रीफंड और या फिर क्लासेस को दोबारा से शुरू करने की मांग कर रहे हैं ताकि उनकी तैयारी जो बची है वो पूरी हो सके। नोएडा में, एक पेरेंट्स ने सेक्टर 58 में FIIT-JEE कोचिंग संस्थान के प्रमुख डी.के. गोयल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, क्योंकि उन्होंने आगे के लिए लिए गए पैसे की वापसी नहीं की। 

गौरतलब है कि फिटजी पूरे भारत में कोचिंग संस्थानों की एक श्रृंखला है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती है। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed