Edinbox Hindi

एम्स को टक्कर देता है वेल्लोर का क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, सिर्फ 56 हजार रुपये है MBBS की फीस

देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में कई साल से एम्स दिल्ली नंबर-1 है।  एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 की के अनुसार, दूसरे नंबर का बेस्ट मेडिकल कॉलेज पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) चंडीगढ़ है।  जबकि तीसरे नंबर पर तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज है। यह प्राइवेट मेडिकल कॉलेज 125 साल पुराना है। इसे क्रिश्चियन माइनॉरिटी संचालित करती है। यह देश के एम्स समेत कई मशहूर मेडिकल कॉलेजों को टक्कर देता है। 

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएसस कोर्स में एडमिशन मिलना कठिन होता है। इसके लिए नीट यूजी में बहुत अच्छा स्कोर होना चाहिए। लेकिन इसकी फीस कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों से भी कम है। यही वजह है कि यह मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों की टॉप लिस्ट में रहता है। 

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की कुल फीस 56330 रुपये है।  ट्यूशन फीस 3000 रुपए, एडमिशन फीस 16660, अन्य वार्षिक फीस    22,235 रुपए और यूनिवर्सिटी को वन टाइम पेमेंट 14,435 देना होता है यानी कुल 56,330 रुपए। इसके अलावा पुरुषों स्टूडेंट्स को 10 हजार रुपये और महिलाओं को 8,000/- रुपये डिपॉजिट करना होगा. जो कि वापस नहीं होगा। वहीं, पुरुषों के रहने का खर्च करीब 8,000 रुपये और महिलाओं का 6,000 रुपये आएगा। 

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस में एडमिशन के लिए नीट यूजी परीक्षा में कम से कम 50 पर्सेंटाइल स्कोर होना चाहिए। हालांकि वास्तविक कटऑफ काफी हाई रहता है। साथ ही उम्र 17 साल होनी चाहिए। क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में MBBS की 50 फीसदी सीटों पर एडमिशन मैनेजमेंट कोटे से होता है। शेष 50 फीसदी सीटें गवर्नमेंट कोटे की हैं। इसमें 50 फीसदी सीटें राज्य कोटे की हैं जिसमें से 30% सीटें राज्य सरकार के आरक्षण नीति का पालन करते हुए भरी जाती हैं। वहीं 20 फीसदी सीटें राज्य सरकार के ईसाई अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व होती हैं। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed