Edinbox Hindi

सीबीएसई ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किये एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड को सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। प्राइवेट फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं रेगुलर फॉर्म भरे छात्रों के लिए एडमिट कार्ड उनके संबंधित स्कूलों में बाटें जाएंगे।  

सीबीएसई बोर्ड ने क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 की तिथियां 15 फरवरी 2025 से निर्धारित की हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीबीएसई क्लास 10वीं परीक्षा 2025 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि क्लास 12वीं परीक्षा 15 फरवरी 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक होगी। निजी और नियमित छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन ऊपर बताए गए शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा 

रेगुलर छात्र अपने संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। प्राइवेट छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी होगी, जैसे छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की डेट और समय। 

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
– सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
– सीबीएसई एडमिट कार्ड 2025 क्लास 10वीं और 12वीं’ लिंक पर क्लिक करें। 
यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा
– अपनी जानकारी जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि दर्ज करें
– सीबीएसई एडमिट कार्ड 2025 क्लास 10वीं और 12वीं स्क्रीन पर दिखाई देगा
– सीबीएसई एडमिट कार्ड 2025 क्लास 10वीं और 12वीं डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसे सेव करें

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने सीबीएसई 10वीं एडमिट कार्ड 2025 / सीबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड को संबंधित स्कूल अधिकारियों से प्राप्त करने के बाद उसमें लिखे हुए विवरणों को ध्यान से पढ़ें। अगर किसी प्रकार की गलती होती है, तो छात्रों को इसे तुरंत सुधारने के लिए संबंधित स्कूल अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है। आम तौर पर, स्कूल बोर्ड से एडमिट कार्ड में सुधार के लिए संपर्क करते हैं। जरूरी बात यह है कि अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती होती है, तो छात्रों को सुधार के लिए अनुरोध करना चाहिए, क्योंकि वही गलती सीबीएसई मार्कशीट 2025 में भी दिखाई दे सकती है। 

CBSE Board Exam 2025  

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed