
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने वर्ष 2025 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा UP PCS सहित कुल 37 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। एग्जाम कैलेंडर में सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, सम्मिलित राज्य/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा, स्टाफ नर्स, लेक्चरर एवं अन्य की भर्ती परीक्षा तिथियां शामिल हैं।
यूपीपीएससी उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए हर साल कई तरह की परीक्षाएं आयोजित करता है। 2025 परीक्षा कैलेंडर जारी होने से उम्मीदवारों को आगामी परीक्षाओं की तैयारी और रणनीति बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इस साल आयोग कुल 37 परीक्षाओं को आयोजित करेगा।
कैलेंडर के अनुसार UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा 2025 अक्टूबर 2025 में आयोजित की जाएगी। सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 23 मार्च 2025 को किया जाएगा तथा सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 20 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। सम्मिलित राज्य/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 या यूपीपीएससी पीसीएस 2025 परीक्षा 29 जून को तथा सम्मिलित राज्य/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025, 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयकृत) सेवा सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा-2024 का आयोजन 2 मार्च 2025 को, सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 28 सितंबर 2025 को और वास्तुकला एवं योजना सहायक (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 18 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयकृत) सेवा सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा-2024 का आयोजन 2 मार्च 2025 को, सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 का 28 सितंबर 2025 को और वास्तुकला एवं योजना सहायक (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 18 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।
आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा, “जैसे ही प्रवक्ता, राजकीय इंटर कॉलेज, सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी), खंड शिक्षा अधिकारी जैसे कुछ पदों के लिए ई-अधियाचन संबंधित विभाग/सरकार से प्राप्त होगा, आयोग समय पर संबंधित पदों को विज्ञापित करेगा और उक्त परीक्षाएं यथासंभव आरक्षित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।”




Add comment