
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NIFTEE) 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ मूल आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
एडवाइजरी में क्या निर्देश दिए गए हैं?
आधार सत्यापन अनिवार्य: परीक्षा प्रक्रिया के दौरान आधार सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा। शुरुआत में अंगूठे के निशान के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
वैकल्पिक सत्यापन की प्रक्रिया: यदि किसी अभ्यर्थी के आधार विवरण में कोई विसंगति पाई जाती है, तो उसकी आईरिस स्कैनिंग की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों के पास आधार कार्ड नहीं होगा, उनका सत्यापन वैकल्पिक तरीकों से किया जाएगा और इसे अपवाद प्रपत्र में दर्ज किया जाएगा।
रिपोर्टिंग समय का पालन करें: परीक्षा के दिन समय पर परीक्षा स्थल पहुंचना अनिवार्य है। गेट बंद होने के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रवेश पत्र के दो सेट अनिवार्य: बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) और मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des) कार्यक्रमों के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के दो सेट लाने होंगे।
आवश्यक विवरण भरें: परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले, उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा, फोटो चिपकाना होगा और उचित स्थान पर अंगूठे का निशान लगाना होगा।
परीक्षा केंद्र पर साथ केवल इन वस्तुओं को लेकर जाएं
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर केवल निम्नलिखित वस्तुएं साथ लाने की अनुमति होगी:
– पारदर्शी पानी की बोतल
– NTA वेबसाइट से डाउनलोड किया गया सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) के साथ एडमिट कार्ड (ए4 आकार के कागज पर स्पष्ट प्रिंटआउट)
– पासपोर्ट आकार का फोटो
– मूल वैध आईडी प्रमाण
– एक साधारण पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन/पेंसिल/इरेज़र
NIFTEE 2025 परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग
निफ्ट प्रवेश परीक्षा- 2025 हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों में देश को 81 शहरों में स्थित लगभग 92 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)/ पेपर आधारित टेस्ट (PBT) दोनों मोड आयोजित होंगी।
निफ्ट 2025 परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी, 2025 को दो पालियों में किया जाएगा। शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी जबकि शिफ्ट 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।




Add comment