
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (CS(P)-2025) और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (IFOS(P)-2025) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब वे उम्मीदवार जो अभी तक पंजीकरण नहीं कर पाए थे, वे 18 फरवरी 2025 तक इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, आवेदन में सुधार करने के लिए एक विंडो भी खोली जाएगी, जो 19 फरवरी 2025 से लेकर 25 फरवरी 2025 तक खुली रहेगी।
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर उम्मीदवार इस प्रक्रिया का पालन कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना में आयोग ने कहा, “सीएस(पी)-2025 और ईएफओएस(पी)-2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 18 फरवरी 2025 (शाम 06:00 बजे) तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही, सुधार विंडो 19 फरवरी से 25 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी।” पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 थी, जिसे अब बढ़ाकर 18 फरवरी कर दिया गया है।
जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले upsc.gov.in पर अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोफाइल बनाना होगा, जो जीवनभर वैध रहेगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही OTR प्रोफाइल बना रखा है, वे सीधे इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।




Add comment