Edinbox Hindi

दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्षेत्रीय युवा महोत्सव में जीते 16 पुरस्कार, संगीत श्रेणी में मिला ओवरऑल पहला स्थान

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (AIU) के 38वें अंतर-विश्वविद्यालय क्षेत्रीय युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पुरस्कार जीते हैं। डीयू ने संगीत श्रेणी में ओवरऑल ट्रॉफी का प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि साहित्यिक श्रेणी में ओवरऑल ट्रॉफी का दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा, ओवरऑल ट्रॉफी में डीयू फर्स्ट रनर-अप रहा। यह महोत्सव 8 फरवरी से 12 फरवरी तक हरियाणा के ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित किया गया।

डीयू कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन अनूप लाठर ने बताया कि पांच दिवसीय इस महोत्सव में डीयू की 20 टीमों के 41 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। विभिन्न प्रतियोगिताओं में डीयू ने पांच प्रथम, चार द्वितीय, पांच तृतीय, एक चतुर्थ और एक पंचम स्थान प्राप्त किया।

डीयू कल्चर काउंसिल के डीन प्रो. रविंद्र कुमार के अनुसार, डीयू की टीमों ने वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (पर्क्यूशन), वेस्टर्न वोकल, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी और क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न श्रेणियों में डीयू की उपलब्धियों में क्लासिकल वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन-पर्क्यूशन), ऑन द स्पॉट पेंटिंग और वाद-विवाद में द्वितीय स्थान और लाइट वोकल (भारतीय), समूह गान, क्लासिकल डांस, मिमिक्री और कार्टूनिंग में तृतीय स्थान शामिल है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed