
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) इंजीनियरिंग और साइंस स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप का शानदार अवसर प्रदान करता है। इस इंटर्नशिप से छात्रों को डिफेंस सेक्टर में रिसर्च और इनोवेशन का व्यावहारिक अनुभव मिलता है, जिससे वे अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
4 हफ्ते से 6 महीने तक की होगी इंटर्नशिप
– DRDO में इंटर्नशिप की अवधि 4 हफ्ते से 6 महीने तक होती है, जो स्टूडेंट्स के कोर्स और संबंधित लैब डायरेक्टर के निर्णय पर निर्भर करती है।
– इंटर्न्स केवल DRDO की गोपनीय (सीक्रेट) जानकारी से मुक्त लैब्स में काम कर सकते हैं।
– इंटर्नशिप पूरा करने के बाद DRDO नौकरी देने के लिए बाध्य नहीं है।
– इंटर्नशिप के दौरान किसी दुर्घटना की स्थिति में DRDO कोई मुआवजा नहीं देगा।
DRDO इंटर्नशिप प्रोग्राम की प्रमुख विशेषताएं
– DRDO रिसर्च से जुड़े विषयों में इंटर्नशिप ऑफर करता है।
– छात्रों को रियल-टाइम प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है।
– आवेदन केवल कॉलेज या यूनिवर्सिटी के जरिए भेजा जा सकता है।
– यह इंटर्नशिप अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत नहीं आती है।
– चयन खाली सीटों और लैब डायरेक्टर की मंजूरी पर निर्भर करता है।
DRDO इंटर्नशिप के लिए ऐसे करें आवेदन
1. इच्छुक छात्र अपने स्टडी फील्ड से संबंधित DRDO लैब या संस्थान की पहचान करें।
2. आवेदन प्रक्रिया कॉलेज या यूनिवर्सिटी के माध्यम से पूरी की जाती है।
3. इंटर्नशिप स्वीकृति खाली सीटों और संबंधित लैब डायरेक्टर के निर्णय पर निर्भर करेगी।
DRDO: भारत का रक्षा अनुसंधान विभाग
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO), भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय का अनुसंधान और विकास (R&D) विभाग है। इसका मुख्य उद्देश्य आधुनिक रक्षा तकनीकों का विकास करना और भारत को डिफेंस सिस्टम में आत्मनिर्भर बनाना है।
DRDO, भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों के अनुसार आधुनिक हथियार और उपकरण विकसित करने के लिए काम करता है, जिससे देश की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा सके।
अगर आप DRDO में इंटर्नशिप करना चाहते हैं, तो जल्दी आवेदन करें और इस शानदार अवसर का लाभ उठाएं!




Add comment