Edinbox Hindi

कितना पढ़ी-लिखी हैं दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम बनी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाली वह चौथी महिला होंगी। वहीं, देश में मौजूदा मुख्यमंत्रियों में वह इकलौती महिला होंगी। रेखा गुप्ता 50 साल की हैं और उनका जन्म स्थान हरियाणा के जींद का है। यहीं 1974 में उनका जन्म हुआ था। रेखा गुप्ता का परिवार साल 1976 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। 

रेखा गुप्ता की पूरी शिक्षा दिल्ली में ही हुई है। उन्होंने बीकॉम और LLB की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने MA और MBA भी किया है। उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से हुई है और उन्होंने मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा हासिल की है। उनके पति का नाम मनीष गुप्ता है। रेखा गुप्ता ने LLB किया है और वह पेशे से वकील भी हैं।

रेखा गुप्ता छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत साल 1992 में की थी। वह 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ की अध्यक्ष भी रही हैं।  

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29595 वोटों से चुनाव हराया था।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed