Edinbox Hindi

बिहार मैट्रिक-इंटर परीक्षा परिणाम पर बड़ा अपडेट, इस दिन घोषित होंगे नतीजे; बोर्ड अध्यक्ष ने किया ऐलान

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा के परिणामों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा परिणाम कब जारी होंगे।

आनंद किशोर के मुताबिक, इंटर परीक्षा का परिणाम मार्च के आखिरी सप्ताह में और मैट्रिक परीक्षा का परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा।

इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जबकि मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगी। बिहार बोर्ड अपनी परंपरा को जारी रखते हुए इस बार भी सबसे पहले नतीजे घोषित करने की तैयारी कर रहा है।

इसके साथ ही, बोर्ड ने सक्षमता परीक्षा (Competency Test) के तीसरे चरण की प्रक्रिया का भी ऐलान किया है। आनंद किशोर ने बताया कि इसके लिए आवेदन 22 फरवरी से 12 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। यह परीक्षा 61 विषयों में आयोजित होगी और मई-जून में संपन्न होगी।

पिछले साल की बात करें तो, बिहार बोर्ड के इंटर परिणाम में कुल 12,91,684 छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा दी थी, जिनमें से 87.21% छात्र पास हुए थे। साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 87.80%, कॉमर्स का 94.88% और आर्ट्स के छात्रों का 86.15% रहा था।

वहीं, पिछले साल की कक्षा 10 की परीक्षा में 16,94,564 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13,79,842 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इस परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 82.91% था।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed