Edinbox Hindi

विदाई समारोह की जगह फेयरवेल कार्ड पर लिखा ‘जश्न-ए-अलविदा’, राजस्थान के स्कूल प्रिंसिपल पर गिरी गाज 

राजस्थान के बारां जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ विदाई समारोह की जगह “जश्न-ए-अलविदा” लिखने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल प्रिंसिपल ने फेयरवेल कार्ड पर उर्दू में “जश्न-ए-अलविदा” लिख दिया था, जिसे लेकर आपत्ति जताई गई।

बीजेपी विधायक की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एक जांच कमेटी गठित की है। जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उर्दू शब्दों के प्रयोग पर आपत्ति दर्ज कराई थी।

बताया जा रहा है कि मदन दिलावर, जो खुद बारां जिले से आते हैं, उन्होंने उर्दू के अल्फ़ाज़ लिखे जाने पर नाराजगी जताई थी। अब इस पूरे मामले में जांच कमेटी यह तय करेगी कि स्कूल में इस शब्द का इस्तेमाल उचित था या नहीं, और क्या इससे किसी नियम का उल्लंघन हुआ है।

दरअसल, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, शाहबाद के प्रधानाचार्य विकेश कुमार ने 28 फरवरी 2025 को छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया था। समारोह के निमंत्रण कार्ड पर उर्दू वाक्यांश लिखा गया था, जिसे लेकर कुछ लोगों ने आलोचना की और इसे अनुचित माना। विवाद बढ़ता गया और शिक्षा मंत्री, स्थानीय विधायक तथा जिला कलेक्टर के पास शिकायतें दर्ज कराई गईं।

शिकायतों के जवाब में, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गैंदा लाल रैगर ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन करने का आदेश जारी किया। अब यह जांच दल तय करेगा कि इस मामले में कोई अनुशासनहीनता या नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed