Edinbox Hindi

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बदलाव, बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट किया जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित विज्ञापन संख्या 22/2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम पटना उच्च न्यायालय में दायर मामले (CWJC No.- 2270/2024) के संदर्भ में पारित आदेश के अनुपालन में प्रकाशित किया गया है। आयोग ने गेस्ट शिक्षकों की सेवा अवधि को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।

परीक्षाफल में खास बदलाव
पटना हाईकोर्ट ने आयोग को आदेश दिया था कि गेस्ट शिक्षकों को उनके सेवा अनुभव के आधार पर ग्रेस अंक दिए जाएं, जिससे उनके परिणाम में सुधार हो सके। दरअसल, गेस्ट शिक्षक, जो 11वीं और 12वीं कक्षाओं में पढ़ाते हैं, वे शिक्षक भर्ती परीक्षा में अनुभव के आधार पर पांच अतिरिक्त अंक की मांग कर रहे थे। हालांकि, पहले बिहार लोक सेवा आयोग ने उनकी यह मांग खारिज कर दी थी, जिसके बाद गेस्ट शिक्षकों ने अदालत में याचिका दायर की थी।

कोर्ट में अपील के बाद मिले अतिरिक्त अंक
अदालत में सुनवाई के बाद, कोर्ट ने बिहार लोक सेवा आयोग को आदेश दिया कि वह गेस्ट शिक्षकों को उनके अनुभव के आधार पर ग्रेस अंक प्रदान करे और परीक्षा परिणाम में उचित संशोधन करे। इसके बाद आयोग ने कोर्ट के आदेश के तहत परिणाम में बदलाव किया और अब यह परिणाम प्रकाशित किया गया है। इससे पहले, तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के 11वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद यह समस्या हल हो गई है।

यहां से चेक करें अपना रिजल्ट
बिहार लोक सेवा आयोग के इस फैसले के बाद सभी उम्मीदवारों को उनके परिणाम के बारे में जानकारी दी गई है। परिणाम में संशोधन के बाद गेस्ट शिक्षकों के कुल अंकों में सुधार किया गया है। इससे उन्हें राहत मिली है और वे अब भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे। आप अपना रिजल्ट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed