
अगर आप अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करने का सपना देख रहे हैं, तो भारत सरकार की तरफ से StartUp India पहल के तहत 10 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स की सुविधा दी जा रही है। इन कोर्सों को पूरा करने के बाद आप स्टार्टअप शुरू करने से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी और स्किल्स सीख सकते हैं। इन कोर्सों में बिजनेस मैनेजमेंट, फाइनेंस, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिसिस और मैनेजेरियल स्किल्स जैसी महत्वपूर्ण चीजें शामिल हैं।
यदि आप भी बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं लेकिन सही मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है, तो ये मुफ्त ऑनलाइन कोर्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि भारत सरकार द्वारा दिए जा रहे ये 10 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स कौन से हैं और आप इन्हें कैसे कर सकते हैं।
1. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन प्रैक्टिस: वर्चुअल कोलेबोरेशन टूल्स
यह कोर्स उन लोगों के लिए है जो अपने बिजनेस को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाना चाहते हैं। इसमें वर्चुअल कोलेबोरेशन टूल्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल कम्युनिकेशन के बारे में सिखाया जाता है।
2. मास्टर की फाइनेंशियल एनालिस्ट स्किल्स
यदि आप फाइनेंशियल प्लानिंग, निवेश और बिजनेस डेटा एनालिसिस सीखना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए उपयुक्त है। इसमें फाइनेंस से जुड़े डेटा को समझना और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित की जाती है।
3. डिजाइन थिंकिंग और पीपल-सेंटर्ड डिजाइन (IIT Kanpur)
यह कोर्स उन लोगों के लिए है जो स्टार्टअप के लिए इनोवेटिव आइडिया के साथ काम करना चाहते हैं। इसमें डिजाइन थिंकिंग और पीपल-सेंटर्ड डिजाइन की प्रक्रिया के बारे में सिखाया जाता है।
4. मंदी या मुश्किल आर्थिक स्थिति में नौकरी कैसे पाएं?
यदि आप स्टार्टअप शुरू करने से पहले नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इस कोर्स में रिज़्यूमे अपडेट करना, वर्चुअल नेटवर्किंग और इंटरव्यू स्किल्स के बारे में बताया जाता है।
5. डेटा एनालिस्ट कैसे बनें?
यदि आप डेटा एनालिसिस में रुचि रखते हैं, तो इस कोर्स में डेटा एनालिसिस टूल्स के बारे में सिखाया जाएगा, जो आपके बिजनेस के डेटा को सही तरीके से एनालाइज करने में मदद करेगा।
6. मैनेजेरियल अकाउंटिंग (IIT Bombay)
यह कोर्स फाइनेंशियल मैनेजमेंट, कॉस्ट मैनेजमेंट और बजट प्लानिंग जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स सिखाता है। स्टार्टअप के लिए यह कोर्स बेहद उपयोगी है।
7. सॉफ्ट स्किल्स और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट (IIT Kanpur)
इस कोर्स के जरिए आप अपनी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स और प्रोफेशनल एटीकेट्स को बेहतर बना सकते हैं, जो किसी भी स्टार्टअप के लिए जरूरी होते हैं।
8. डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट बनें
यदि आप अपने स्टार्टअप के लिए डिजिटल मार्केटिंग करना चाहते हैं, तो इस कोर्स में SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग और डिजिटल एडवरटाइजिंग के बारे में सिखाया जाएगा।
9. कंज्यूमर बिहेवियर (IIT Kharagpur)
इस कोर्स में आपको कस्टमर बिहेवियर और उनकी खरीदारी करने की आदतों के बारे में सिखाया जाता है, ताकि आप अपने प्रोडक्ट को उनकी जरूरत के अनुसार तैयार कर सकें।
10. मैनेजेरियल इकोनॉमिक्स (IIT Bombay)
यह कोर्स बिजनेस मैनेजमेंट और इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में गहरी जानकारी प्रदान करता है। इसमें बाजार की मांग, कीमत निर्धारण और मार्केट स्ट्रेटजी पर जोर दिया जाता है।
कैसे करें आवेदन?
इन फ्री ऑनलाइन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको Startup India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट लिंक: https://www.startupindia.gov.in
– वेबसाइट पर जाएं और Learning and Development सेक्शन में जाएं।
– वहां आपको Free Online Courses का ऑप्शन मिलेगा।
– अपनी पसंद का कोर्स चुनें और रजिस्ट्रेशन करें।
– कोर्स पूरा करने के बाद आपको सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
क्यों हैं ये कोर्स जरूरी?
यदि आप अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो ये 10 फ्री ऑनलाइन कोर्स आपको बिजनेस की हर छोटी-बड़ी जानकारी देने के साथ-साथ जरूरी स्किल्स भी सिखाएंगे। साथ ही, ये कोर्स मुफ्त में उपलब्ध हैं, जिससे आपको कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।




Add comment