
दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कई नए शैक्षणिक अवसरों की शुरुआत की जाएगी। इनमें कंप्यूटर साइंस विभाग में एमटेक कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम, डीए (जरेएट्रिक मेंटल हेल्थ), डीएम (पल्मोनरी मेडिसिन), एमएससी मनोरोग (मानसिक स्वास्थ्य) और जेरिएट्रिक मेंटल हेल्थ में डीएम जैसी योजनाएँ शामिल हैं। डीयू इस वर्ष 30 सीटों के साथ एमटेक कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है, जिसकी घोषणा कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने डीयू कोर्ट की 92वीं वार्षिक बैठक में की।
कोर्ट की बैठक में कुलपति की महत्वपूर्ण जानकारी
यह बैठक कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी, जिसमें कुलपति ने विश्वविद्यालय का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 69 कॉलेजों में 79 कार्यक्रमों के लिए 2 लाख 46 हजार 194 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इन पंजीकरणों में डीयू के लिए प्राप्त वरीयताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 72 लाख 18 हजार 187 थी, और कुल 70 हजार 422 छात्रों को दाखिला मिला।
प्रमोशन और नियुक्तियों पर अपडेट
कुलपति ने पिछले तीन वर्षों में किए गए प्रमोशनों और नियुक्तियों के बारे में भी जानकारी दी। अब तक कुल 7,423 शैक्षणिक प्रमोशन हुए हैं, जिनमें 7019 कॉलेजों और 404 विश्वविद्यालय के विभागों में किए गए। वहीं, 4784 शैक्षणिक नियुक्तियां हुई हैं, जिनमें 4447 कॉलेजों और 337 विश्वविद्यालय विभागों में शामिल हैं। गैर-शैक्षणिक पदों पर भी 43 नियुक्तियां हो चुकी हैं।
पर्सनेल्टी डेवलपमेंट एंड कम्यूनिकेशन कोर्स की लोकप्रियता
कोर्ट की बैठक में कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने डीयू के स्किल कोर्सेज में सबसे लोकप्रिय पर्सनेल्टी डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन कोर्स का उल्लेख किया। इस कोर्स को 38,642 छात्रों ने चुना। इसके बाद पॉलिटिकल लीडरशिप एंड कम्युनिकेशन और डिजिटल मार्केटिंग कोर्सेस का क्रम है, जिन्हें क्रमशः 36,193 और 35,370 विद्यार्थियों ने चुना।
वैल्यू एडिशन कोर्सेज
वैल्यू एडिशन कोर्सेज में डिजिटल इम्पॉवरमेंट सबसे अधिक पसंद किया गया, जिसे 69,457 छात्रों ने चुना। इसके बाद फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स है, जिसे 54,401 विद्यार्थियों ने चुना।




Add comment