Edinbox Hindi

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने सहायक प्रोफेसर को किया बर्खास्त, यौन उत्पीड़न के लगे थे आरोप 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने यौन उत्पीड़न के आरोप में राजनीतिक विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर (अनुबंधित) को बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और उसके बाद हुई गिरफ्तारी के आधार पर की गई है।

जामिया प्रशासन के अनुसार, आरोपी सहायक प्रोफेसर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाता है और इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आरोपी स्थायी संकाय सदस्य नहीं था, बल्कि अनुबंध के आधार पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया था।

प्रशासन के अनुसार, यौन उत्पीड़न की यह घटना विश्वविद्यालय परिसर के बाहर हुई थी और पूरी तरह से व्यक्तिगत एवं निजी मामला है। हालांकि, जामिया ने गंभीर अपराध की निंदा करते हुए आरोपी को तुरंत बर्खास्त कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान, गरिमा और अधिकारों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed