Edinbox Hindi

ICAI का फैसला: साल में तीन बार होगी सीए फाइनल परीक्षा; जनवरी, मई और सितंबर में होगा आयोजन

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल परीक्षा साल में तीन बार आयोजित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पहले यह परीक्षा सिर्फ दो बार होती थी, लेकिन अब तीनों स्तरों—सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन की परीक्षाएं हर साल समान संख्या में आयोजित की जाएंगी।

जनवरी, मई और सितंबर में होगी परीक्षा
पिछले साल ICAI ने इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाएं साल में तीन बार कराने का फैसला किया था, और अब सीए फाइनल परीक्षाएं भी उसी शेड्यूल के तहत होंगी। ये परीक्षाएं जनवरी, मई और सितंबर में आयोजित की जाएंगी।

ICAI ने एक बयान में कहा, “वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के साथ तालमेल बिठाने और छात्रों को अधिक अवसर प्रदान करने के लिए, आईसीएआई की 26वीं परिषद ने सीए फाइनल परीक्षा को साल में तीन बार आयोजित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।”

पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स में भी बदलाव
संस्थान ने सूचना प्रणाली लेखा परीक्षा (Information Systems Audit) के पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स में भी बदलाव की घोषणा की है। पहले इसकी मूल्यांकन परीक्षा साल में दो बार (जून और दिसंबर) आयोजित की जाती थी, लेकिन अब यह तीन बार – फरवरी, जून और अक्तूबर में होगी। इससे ICAI सदस्यों को अधिक अवसर और सुविधा मिलेगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed