Edinbox Hindi

सीबीएसई ने 12वीं के पाठ्यक्रम में जोड़े चार नए स्किल इलेक्टिव विषय, शैक्षणिक सत्र 2025-26 से होंगे लागू

सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम जारी किया है, जिसमें चार नए स्किल इलेक्टिव विषय जोड़े गए हैं। बारहवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में लैंड ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएट, इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन, और फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर जैसे चार नए स्किल इलेक्टिव विषय शामिल किए गए हैं। इन विषयों में 50 अंक थ्योरी और 50 अंक प्रैक्टिकल होंगे।

सीबीएसई का उद्देश्य छात्रों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में कामकाजी दुनिया के लिए तैयार हो सकें।

नौवीं और दसवीं कक्षाओं के पाठ्यक्रम में दो भाषाएँ (एक अनिवार्य और एक अन्य), सोशल साइंस, गणित, साइंस कोर विषय और वैकल्पिक रूप में एक स्किल विषय और हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन, आर्ट एजुकेशन शामिल होंगे। इसके अलावा, छात्रों को तीन स्किल-आधारित विषयों—स्कूल कंप्यूटर ऐप्लिकेशन, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस—में से एक का चयन करना होगा।

ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षाओं में भाषा, मानविकी, गणित, विज्ञान, स्किल सब्जेक्ट, जनरल स्टडीज और हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन शामिल होंगे। सीबीएसई हर वर्ष पाठ्यक्रम को समय पर जारी करता है ताकि छात्र और शिक्षक दोनों को यह स्पष्ट हो कि उन्हें किस विषय पर ध्यान केंद्रित करना है। नया पाठ्यक्रम सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed