
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS 1 Exam 2025) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी ले लें।
सीडीएस 1 एडमिट कार्ड में क्या होगा?
एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा शहर, टाइम टेबल और परीक्षा दिन के निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सीडीएस 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
– सबसे पहले अभ्यर्थियों को upsconline.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
– होमपेज पर मौजूद ‘एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
– अब, एक नया पेज खुलेगा, जिसमें ‘यूपीएससी सीडीएस 1 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
– स्क्रीन पर दिखाई दे रहे निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
– पंजीकरण संख्या या रोल नंबर दर्ज करें और आवश्यक विवरण भरें।
– अब सीडीएस 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें सभी विवरणों की जांच करें।
– भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें और उसे सुरक्षित रखें।
यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 2025 13 का आयोजन अप्रैल, 2025 को किया जाएगा। यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 14 सितंबर को कराई जाएगी। यूपीएससी सीडीएस 1 2025 परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इसके अलावा, एनएडीए, एनए परीक्षा भी 13 अप्रैल, 2025 को ही की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर विजिट करना होगा।




Add comment