Edinbox Hindi

एनएमसी ने राज्यवार और कॉलेजवार जारी की एमबीबीएस सीटों की संख्या, यूपी में सबसे ज्यादा 86 मेडिकल कॉलेज

भारत में कुल 780 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए 118,190 सीटें उपलब्ध हैं। नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने राज्यवार और कॉलेजवार एमबीबीएस सीटों की संख्या जारी की है। एनएमसी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए मेडिकल यूजी और पीजी कोर्सेज की प्रोविजनल सीटों की संख्या की जानकारी दी गई है। यह आंकड़ा एनएमसी की वेबसाइट पर हितधारकों के लिए समीक्षा के उद्देश्य से जारी किया गया है। मेडिकल कॉलेजों को अपनी सीटों की संख्या को चेक करने के लिए कहा गया है, और यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट करने की व्यवस्था की गई है।

देशभर में मेडिकल शिक्षा और संस्थानों की निगरानी करने वाली एनएमसी के अनुसार, कर्नाटक में सबसे ज्यादा एमबीबीएस सीटें हैं, जहां 12,545 सीटें उपलब्ध हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 12,475 सीटें हैं। तमिलनाडु में 12,050, महाराष्ट्र में 11,846 सीटें हैं। अन्य राज्यों में तेलंगाना (9,040), गुजरात (7,250), आंध्र प्रदेश (6,785), राजस्थान (6,476), पश्चिम बंगाल (5,676), मध्य प्रदेश (5,200), और केरल (4,905) में सीटें उपलब्ध हैं।

बिहार में 2,995, ओडिशा में 2,725, छत्तीसगढ़ में 2,255, हरियाणा में 2,185, पंजाब में 1,850, पुडुचेरी में 1,830, असम में 1,650, दिल्ली में 1,497 और उत्तराखंड में 1,400 एमबीबीएस सीटें हैं।

अगर मेडिकल कॉलेजों की संख्या की बात करें तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 86 मेडिकल कॉलेज हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 80, तमिलनाडु में 77, और कर्नाटक में 73 मेडिकल कॉलेज हैं। अन्य राज्यों में तेलंगाना (65), राजस्थान (43), गुजरात (41), और आंध्र प्रदेश व पश्चिम बंगाल में 38-38 मेडिकल कॉलेज हैं। केरल में 34 और मध्य प्रदेश में 31 मेडिकल कॉलेज हैं। बिहार में 22, ओडिशा में 19, छत्तीसगढ़ में 16, हरियाणा में 13, असम में 14, पंजाब में 13, जम्मू और कश्मीर में 2, दिल्ली और उत्तराखंड में 10-10, झारखंड और पुडुचेरी में 9-9 मेडिकल कॉलेज हैं। हिमाचल प्रदेश में 8, मणिपुर में 4, त्रिपुरा में 3, और मेघालय में 2 मेडिकल कॉलेज हैं।
सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, चंडीगढ़, और दादरा और नगर हवेली जैसे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रत्येक में केवल 1 मेडिकल कॉलेज है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed