
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 12 अप्रैल, 2025 से अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
बीपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल, 2025 को आयोजित होने वाली बिहार एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 12 अप्रैल, 2025 से अपने ई-एडमिट कार्ड बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी अपने प्राप्त यूजरनेम एवं पासवर्ड से लॉगइन के माध्यम से डैशबोर्ड पर उपलब्ध डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड किए गए हॉल टिकट में अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केंद्र के रूप में दर्ज होगा। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र कोड के संबंध डिटेल्स में जानकारी डैशबोर्ड पर 22 अप्रैल, 2025 को उपलब्ध कराई जाएगी।
बीपीएससी 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा प्रवेश पत्र में उम्मीदवारों को उनके नाम, व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा विवरण, परीक्षा दिवस निर्देश आदि जैसे सहित अन्य विवरण शामिल होंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे इन सभी डिटेल्स को ठीक ढंग से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान निर्देशों को ध्यान में रखकर सेंटर पर पहुंचे। अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर आनी होगी। बिना वैलिड आईडी कार्ड के कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड:
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: अब होमपेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां, लॉगिन पेज पर जाकर अपने पहले से रजिस्टर किए गए यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4: लॉगिन करने के बाद, “Admit Card Download” के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे ध्यानपूर्वक चेक करें।
स्टेप 6: एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।




Add comment