Edinbox Hindi

CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्रों को पंजीकरण विवरण में सुधार का आखिरी मौका, 17 अप्रैल तक खुला करेक्शन विंडो

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। लेकिन उससे पहले बोर्ड ने छात्रों के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें अपने पंजीकरण विवरण में अंतिम बार सुधार का मौका दिया गया है। यह वही विवरण होगा जो छात्रों की मार्कशीट पर दर्ज किया जाएगा।

सुधार के लिए खुला CAMC पोर्टल
छात्र अपनी डिटेल्स में सुधार के लिए CBSE के CAMC पोर्टल पर जाकर बदलाव कर सकते हैं। यह पोर्टल 9 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक एक्टिव रहेगा।

किन जानकारियों में किया जा सकता है सुधार?
छात्र निम्नलिखित सूचनाओं में सुधार कर सकते हैं:
– माता-पिता के नाम की वर्तनी में सुधार
– छात्र की फोटो में सुधार
– जन्मतिथि में सुधार
– सिंगल चाइल्ड स्टेटस में सुधार
– जेंडर (लिंग) में सुधार
– F_L_Code यानी विषय चयन में सुधार

किन जानकारियों में नहीं होगा सुधार?
CBSE ने स्पष्ट किया है कि कुछ महत्वपूर्ण श्रेणियों में किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार्य नहीं होगा:
– माता-पिता के पूरा नाम नहीं बदले जा सकते
– जाति श्रेणी (Caste Category) में बदलाव की अनुमति नहीं है

क्यों उठाया गया यह कदम?
CBSE ने बताया कि यह करेक्शन विंडो इसलिए खोली गई है क्योंकि कई स्कूलों ने बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद गलत डेटा अपलोड किया। इसके चलते, छात्रों और स्कूलों की ओर से संशोधन की मांगें आने लगी थीं। बोर्ड ने बताया कि:

“30 सितंबर 2024 से 4 अक्टूबर 2024 तक कुल 5 रिमाइंडर लेटर स्कूलों को भेजे गए थे, जिनमें सही तरीके से LOC (List of Candidates) डेटा भरने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके, कई स्कूलों ने ग़लत जानकारी भेजी।”

सुधार के लिए देनी होगी फीस
हर सुधार के लिए छात्रों को ₹1000 प्रति रिक्वेस्ट के हिसाब से फीस देनी होगी। यह राशि संबंधित CBSE क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करनी होगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed