Edinbox Hindi

10 से 20 मई के बीच आएंगे CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे, टॉपर्स लिस्ट इस बार भी नहीं होगी जारी

CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र अब बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार मई महीने में खत्म होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE Class 10th Result 2025 के 10 से 15 मई के बीच, जबकि CBSE Class 12th Result 2025 के 15 से 20 मई के बीच घोषित होने की संभावना है।

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
सीबीएसई की ओर से रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जायेगा। इसके बाद छात्र बोर्ड की साइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे। वेबसाइट के साथ ही स्टूडेंट्स डिजिलॉकर एप एवं पोर्टल के जरिये भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका:
– सबसे पहले cbse.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
– होमपेज पर दिख रहे “CBSE Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
– नया पेज खुलेगा, जहां छात्र को अपना रोल नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ भरना होगा।
– सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी। छात्र इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?
मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद स्टूडेंट्स उसमें नाम, माता-पिता का नाम, जन्म की तारीख, विषयों के नाम, विषय कोड, प्रत्येक विषय में कुल प्राप्त अंक, पूर्णांक और परिणाम की स्थिति सहित अन्य डिटेल शामिल होंगी। अगर स्टूडेंट्स को इस डिटेल में किसी भी प्रकार दिखे तो वे अपने स्कूल में जाकर इस समस्या का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी
CBSE बोर्ड ने छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा को कम करने के उद्देश्य से पिछले कुछ वर्षों से टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की है। इस वर्ष भी CBSE टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा। हालांकि, बोर्ड की ओर से यह बताया जाएगा कि कितने छात्र पास हुए और कितनों ने किस ग्रेड में परीक्षा उत्तीर्ण की।

पास होने के लिए न्यूनतम कितने अंक जरूरी?
CBSE बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र 1 या 2 विषयों में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा, जिससे वह उसी साल परीक्षा पास कर सकता है।

CBSE 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के दौरान वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की स्थिति में धैर्य रखें और अपने रोल नंबर पहले से तैयार रखें। साथ ही, मार्कशीट में दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें और किसी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल से संपर्क करें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed