Edinbox Hindi

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा ने 10वीं बोर्ड में हासिल किए 92.6% अंक, माता-पिता ने जताया गर्व

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस ने इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.6% अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि की जानकारी उनकी मां और समाजसेविका अमृता फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से दी।

अमृता फडणवीस ने अपने पोस्ट में लिखा, “हमारा दिल गर्व और खुशी से भर गया है। हमारी बेटी दिविजा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92.60% अंक हासिल किए हैं।” इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

उल्लेखनीय है कि आज CISCE (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस) ने 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोसेफ इमैनुएल ने बताया कि इस साल ICSE कक्षा 10 में कुल पास प्रतिशत 99.09% रहा, जो पिछले वर्ष के 99.47% से थोड़ा कम है। वहीं, ISC कक्षा 12 का पास प्रतिशत 99.02% रहा। हालांकि पास प्रतिशत में थोड़ी गिरावट आई है, फिर भी विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed