
अगर आप 12वीं के बाद ऐसा कोर्स करना चाहते हैं, जिससे ग्लोबल एक्सपोज़र, मोटी सैलरी और विदेश यात्रा के अवसर मिलें, तो BBA इन इंटरनेशनल बिजनेस आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यह कोर्स ग्लोबल बिजनेस की समझ के साथ-साथ इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स के जरिए विदेश जाने का मौका भी देता है।
क्या है BBA इंटरनेशनल बिजनेस?
BBA इन इंटरनेशनल बिजनेस एक 3 साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है, जिसमें इंटरनेशनल ट्रेड, फाइनेंस, मार्केटिंग, कल्चरल मैनेजमेंट, ग्लोबल मार्केट्स और बिजनेस स्ट्रैटेजी जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। इस कोर्स के जरिए स्टूडेंट्स को दुनिया भर के व्यापार मॉडल और मैनेजमेंट पद्धतियों की जानकारी मिलती है।
स्पेशल फीचर: कई कॉलेज स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप या प्रोजेक्ट वर्क के लिए विदेश भेजते हैं, जिससे उनका विदेश घूमने का सपना भी पूरा होता है।
भारत के टॉप कॉलेज और फीस
भारत में कई प्रतिष्ठित कॉलेज BBA इंटरनेशनल बिजनेस कोर्स ऑफर करते हैं। इनमें प्रमुख हैं:
– क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर (फीस: लगभग ₹3,90,000)
– सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (फीस: ₹3,00,000)
– बनस्थली यूनिवर्सिटी, राजस्थान (फीस: ₹1,09,000)
– नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट (NMIMS), मुंबई (फीस: ₹2,80,000)
– माउंट कार्मेल कॉलेज, बैंगलोर (फीस: ₹1,50,000)
– आईएमएस गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश (फीस: ₹1,36,000)
– मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, चेन्नई (फीस: ₹83,757)
– लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), जालंधर (फीस: ₹68,000)
– शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, दिल्ली (फीस: ₹75,000)
– एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई (फीस: ₹85,000)
(नोट: फीस संस्थान और वर्ष के अनुसार बदल सकती है।)
सैलरी और करियर ऑप्शन्स
BBA इंटरनेशनल बिजनेस के बाद स्टूडेंट्स को मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब्स के शानदार अवसर मिलते हैं।
संभावित पद:
– इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजर
– ग्लोबल बिजनेस मैनेजर
– इंटरनेशनल मार्केटिंग मैनेजर
– HR मैनेजर
शुरुआती सैलरी: ₹5 से ₹7 लाख प्रति वर्ष
अनुभव के साथ: ₹15 से ₹20 लाख प्रति वर्ष या उससे अधिक
अतिरिक्त लाभ:
विदेशी क्लाइंट्स के साथ काम करने, इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स, बिजनेस टूर और ट्रेनिंग के लिए विदेश जाने के अवसर, जिससे करियर के साथ-साथ ट्रैवलिंग का सपना भी पूरा होता है।




Add comment