
CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2025 का बोर्ड रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड सूत्रों के अनुसार, CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। संभावित तारीखें 8 से 15 मई के बीच मानी जा रही हैं। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही होगी।
नोटिफिकेशन किसी भी समय हो सकता है जारी
CBSE की ओर से रिजल्ट नोटिफिकेशन में रिजल्ट की तारीख, समय और परिणाम देखने की प्रक्रिया सहित कई अहम जानकारियां साझा की जाएंगी। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिलॉकर पर लगातार नजर बनाए रखें।
डिजिलॉकर पर एक्टिव हुआ एक्सेस कोड, जल्द आएगा रिजल्ट
CBSE ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 6 अंकों का एक्सेस कोड डिजिलॉकर (DigiLocker) पर पहले ही जारी कर दिया है। यह कोड छात्रों को उनके डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट तक पहुंच प्रदान करेगा। एक्सेस कोड जारी होने का मतलब है कि रिजल्ट नोटिफिकेशन अब से अगले 48 घंटे के भीतर जारी हो सकता है।
रिजल्ट के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट: cbse.gov.in, results.cbse.nic.in या DigiLocker App/Website पर 6 अंकों के कोड के जरिए लॉगिन करके अपने अंक देख सकेंगे।
इस साल 42 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल
CBSE ने 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की थीं। इस साल इन परीक्षाओं में देशभर से करीब 42 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से लगभग आधे छात्राएं थीं। बोर्ड की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और रिजल्ट की घोषणा का इंतजार अब बस अंतिम चरण में है।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं, और रिजल्ट से जुड़ी किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय समाचार स्रोतों से ही जानकारी लें।




Add comment