Edinbox Hindi

भारत-पाक सीमावर्ती क्षेत्रों में सीयूईटी यूजी परीक्षा स्थगित करने की मांग, एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सीमावर्ती इलाकों में गंभीर हालात को देखते हुए एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और अन्य सीमावर्ती जिलों में सीयूईटी यूजी परीक्षा को तत्काल स्थगित करने की मांग की है। इस संबंध में एनएसयूआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को एक पत्र भी लिखा है।

एनएसयूआई ने अपने पत्र में कहा कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू, राजौरी, पुंछ, कठुआ, सांबा, अमृतसर और जैसलमेर जैसे जिलों में सुरक्षा चिंताएं तेज हो गई हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि ऐसी संवेदनशील स्थिति में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा पर गंभीर पुनर्विचार आवश्यक है।

पत्र में प्रमुख मांगें:
– प्रभावित जिलों में परीक्षा स्थगित की जाए जब तक हालात सामान्य न हो जाएं।
– शिक्षा मंत्रालय और एनटीए द्वारा स्थिति पर तुरंत स्पष्टता दी जाए।
– स्थिति सामान्य होने पर अस्थायी परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएं।
– छात्रों और उनके परिवारों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन, SMS व व्हाट्सएप आधारित सूचना सेवाएं शुरू की जाएं।

एनएसयूआई ने यह भी याद दिलाया कि सीयूईटी यूजी 2023 के दौरान जम्मू-कश्मीर में परीक्षा स्थगित की गई थी और श्रीनगर में अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। संगठन का कहना है कि वर्तमान हालात उस समय से भी अधिक गंभीर हैं, इसलिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed