Edinbox Hindi

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित, 85.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं हुए उत्तीर्ण

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे आज आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए। इस वर्ष लाखों छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। अब वे अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं, जिसमें विषयवार अंक, ग्रेड और पास/फेल स्थिति की जानकारी होगी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 में कुल 85.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में कुल 89.41 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 81.86 रहा। नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 85.66 प्रतिशत जबकि स्वयंपाठी छात्रों का परिणाम 63.21 प्रतिशत रहा। वहीं, मुक विद्यालय क्रैश कैटेगरी का परिणाम 36.35 प्रतिशत और रि-अपीयर श्रेणी का परीक्षा परिणाम 49.93 प्रतिशत दर्ज किया गया।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 2025 सत्र की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की थीं। इन परीक्षाओं के लिए राज्यभर में कुल 1434 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में कुल 5,22,529 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें कक्षा 10वीं के 2,93,746 परीक्षार्थी और कक्षा 12वीं के 2,23,713 परीक्षार्थी शामिल थे। परीक्षाएं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गईं, जिनकी निगरानी बोर्ड एवं जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से की गई थी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed