Edinbox Hindi

सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित: 93.66% बच्चे पास; 95% छात्राएं उत्तीर्ण

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के बाद कक्षा 10वीं के भी नतीजों की घोषणा कर दी है। 10वीं में 93.66% बच्चे पास हुए हैं। यह पिछले वर्ष के 93.60 प्रतिशत की तुलना में 0.06 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में पास प्रतिशत में बहुत अधिक अंतर नहीं है। हाईस्कूल के सभी विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि आदि की आवश्यकता होगी।

दसवीं कक्षा में 95 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। 92.63 फीसदी छात्र पास हुए हैं। दसवीं में टापर्स की लिस्ट जारी नहीं की जाती, सिर्फ ग्रेडिंग होती है।  

पिछले साल 13 मई को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई थी। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% दर्ज किया गया था। यह 2023 की तुलना में 0.48% अधिक था।

सीबीएसई ने इस साल कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन देश भर में 7,780 परीक्षा केंद्रों पर 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 24.12 लाख छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed