Edinbox Hindi

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस का रिजल्ट जारी, 30,000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा 

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज, 15 मई 2025 को नीट एमडीएस परीक्षा 2025 के नतीजों की घोषणा कर दी है। मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) में दाखिले के लिए आयोजित इस राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना परिणाम natboard.edu.in पर जाकर देख सकते हैं।

NBEMS द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस बार कुल 30,435 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर, आवेदन आईडी, कुल स्कोर, और NEET MDS रैंक शामिल हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भविष्य की काउंसलिंग प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के लिए रिजल्ट की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें। काउंसलिंग शेड्यूल को लेकर जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

NBEMS ने रिजल्ट के साथ-साथ NEET MDS 2025 का कट-ऑफ स्कोर भी प्रकाशित किया है:
जनरल / EWS श्रेणी: 50वां पर्सेंटाइल — 261 अंक (960 में से)
जनरल-PwBD: 45वां पर्सेंटाइल — 244 अंक
OBC / SC / ST श्रेणियां: 40वां पर्सेंटाइल — 227 अंक

उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ स्कोर की जांच कर सकते हैं और अगले चरण की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed