Edinbox Hindi

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का बदला नाम, शासन ने लगाई मुहर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का नाम अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय हो गया है। विश्वविद्यालय के नाम से ‘राज्य’ शब्द हटा दिया गया है और शासन ने इस बदलाव को मंजूरी भी दे दी है।

सितंबर 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ जिले में एक नए विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। इसके बाद 14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। उस समय विश्वविद्यालय का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के सम्मान में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय रखा गया था।

अब इस नाम में से ‘राज्य’ शब्द को हटाकर केवल राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव कैलाश बिंद ने बताया कि शासन की ओर से इस परिवर्तन की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है और अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी नया नाम दर्ज कर दिया गया है।

यूनिवर्सिटी का बदला नाम, एक शब्द हटाया, शासन ने लगाई मुहर, अब इस नाम से जानी जाएगी

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed