Edinbox Hindi

जेएनयू ने जारी किया 2025-26 का एकेडमिक कैलेंडर, जानें सेमेस्टर, परीक्षाएं और छुट्टियों की पूरी जानकारी

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अपना एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। जो छात्र जेएनयू में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, वे यह कैलेंडर यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। कैलेंडर में मॉनसून और विंटर सेमेस्टर की तारीखों, परीक्षाओं और छुट्टियों का पूरा ब्योरा दिया गया है।

कब चलेंगे मॉनसून सेमेस्टर?
एकेडमिक कैलेंडर की मानें तो मॉनसून सेमेस्टर 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 जुलाई से 8 जुलाई तक चलेगी। वहीं, सेमेस्टर की अवधि 9 जुलाई से 24 दिसंबर तय की गई है। 9 जुलाई से 9 दिसंबर तक कक्षाएं चलेंगी, जिसके बाद 10 दिसंबर से 18 दिसंबर तक सेमेस्टर एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।

कब होगा विंटर वेकेशन?
वहीं, कैलेंडर में कहा गया कि परीक्षा के रिजल्ट 30 दिसंबर को जारी किए जाएंगे, जबकि 26 दिसंबर से 9 जनवरी तक छात्रों को सर्दी की छुट्टियां यानी विंटर विकेशन मिलेंगे। इसके बाद विंटर सेमेस्टर 2026 के लिए 2026 के रजिस्ट्रेशन 12 जनवरी से 17 जनवरी के बीच आयोजित होंगी और यह सेमेस्टर 16 जनवरी से 26 मई तक आयोजित किया जाएगा।

कब होगा समर वेकेशन?
विंटर सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मई से 26 मई तक आयोजित होंगे और रिजल्ट 10 जून को जारी होगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी समर वेकेशन का ऐलान कर देगी, जो 27 मई से 3 जुलाई तक रहेगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी छात्रों और टीचरों से अनुरोध किया गया है कि वे तय तारीख के मुताबिक एकेडमिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए तैयार रहें। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed