Edinbox Hindi

ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित, 82.77% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

ओडिशा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल 3.93 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों — orissaresults.nic.in, chseodisha.nic.in और डिजिलॉकर पर देख सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 82.77% रहा है। परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक चार प्रमुख संकायों — विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce), कला (Arts) और व्यावसायिक शिक्षा (Vocational) — में आयोजित की गई थीं।

लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन, विज्ञान संकाय में सबसे ज्यादा सफलता
रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 87.24% रहा, जबकि लड़कों का 77.88% दर्ज किया गया।
विभिन्न संकायों में पास प्रतिशत इस प्रकार रहा:
विज्ञान संकाय: 87.50%
वाणिज्य संकाय: 83.20%
कला संकाय: 80.51%
व्यावसायिक शिक्षा: 60.57%

जिलेवार प्रदर्शन: नयागढ़ टॉप पर, बड़गढ़ ने कला में बाजी मारी
जिलेवार प्रदर्शन में नयागढ़ जिले ने विज्ञान (97.58%) और वाणिज्य (93.71%) दोनों संकायों में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं, विज्ञान में सबसे कम पास प्रतिशत बौध जिले (71.85%) में और वाणिज्य में बलांगीर जिले (68.19%) में दर्ज किया गया।

कला संकाय की बात करें तो बड़गढ़ जिले ने 87.60% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि नबरंगपुर जिले का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा जहां मात्र 68.13% छात्र पास हो सके।

ओडिशा बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि वे डिजिलॉकर पर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और किसी भी असुविधा की स्थिति में संबंधित स्कूल या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed