Edinbox Hindi

यूपीएससी परीक्षा के लिए डीएमआरसी का बड़ा एलान, 25 मई को इन रूटों पर सुबह छह बजे से चलेंगी ट्रेनें

यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई, 2025 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को एलान किया है कि 25 मई को कुछ चुनिंदा मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य समय से पहले शुरू की जाएंगी।

इन मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होंगी:
लाइन-7 (पिंक लाइन): मजलिस पार्क, मजलिस पार्क-शिव विहार, शिव विहार और माजपुर-बाबरपुर से सुबह 6 बजे सेवाएं शुरू होंगी।
लाइन-8 (मैजेंटा लाइन): जनकपुरी पश्चिम और बॉटनिकल गार्डन से ट्रेनें सुबह 6 बजे चलेंगी। विशेष रूप से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से सेवाएं सुबह 5:50 बजे से शुरू होंगी।
लाइन-9 (ग्रे लाइन): ढांसा बस स्टैंड और द्वारका टर्मिनल से ट्रेनें सुबह 6 बजे से चलेंगी।

डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं रविवार के सामान्य शेड्यूल के अनुसार ही संचालित होंगी।

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, “यह विशेष व्यवस्था यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।”

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed