Edinbox Hindi

एआईयू का बड़ा कदम, विश्वविद्यालयों से पाकिस्तान-बांग्लादेश और तुर्किये के साथ समझौते रद्द करने की अपील

भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश के सभी विश्वविद्यालयों से पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्किये के संस्थानों के साथ चल रहे शैक्षणिक सहयोग और समझौता ज्ञापनों (MoU) को समाप्त करने की अपील की है।

AIU महासचिव डॉ. पंकज मित्तल द्वारा 15 मई को कुलपतियों को भेजे गए पत्र में यह आग्रह किया गया कि जिन विश्वविद्यालयों ने इन देशों के साथ शैक्षणिक समझौते किए हैं, वे उन्हें तुरंत रद्द करें। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और तुर्किये द्वारा पाकिस्तान को दिए गए समर्थन के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है।

“सीमाओं पर सैनिक, विश्वविद्यालयों में शिक्षाविद”
डॉ. मित्तल ने कहा, “हमारे सशस्त्र बल सीमाओं पर लड़ रहे हैं। हमें शिक्षाविदों को भी विश्वविद्यालयों में अपनी भूमिका निभानी होगी। शत्रु देशों के साथ शैक्षणिक संबंध रखने का कोई औचित्य नहीं है।”

उन्होंने बताया कि कई विश्वविद्यालयों ने पहले ही एआईयू के अनुरोध पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन प्रमुख विश्वविद्यालयों ने शुरू की MoU रद्द करने की प्रक्रिया
– कानपुर विश्वविद्यालय
– जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)
– चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
– लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)
– जामिया मिलिया इस्लामिया
– मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद
– IIT रुड़की
– IIT बॉम्बे

इन विश्वविद्यालयों ने अपने-अपने स्तर पर MoU रद्द कर दिए हैं या प्रक्रिया में हैं।

देशभर के 1,082 विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करता है AIU
AIU पूरे देश में लगभग 1,082 विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करता है और उच्च शिक्षा संस्थानों को एक साझा मंच प्रदान करता है। यह निर्णय देशहित और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से शैक्षणिक जगत में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील कदम माना जा रहा है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed