Edinbox Hindi

दिल्ली के स्कूलों में छात्रों को लगेगा टिटनेस और डिप्थीरिया का टीका, लगाए जाएंगे विशेष टीकाकरण शिविर 

राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के अंतर्गत दिल्ली के सरकारी और निजी स्कूलों के पात्र छात्रों को टिटनेस और डिप्थीरिया (TD) का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में विशेष टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग से एक पत्र प्राप्त हुआ है।

टीकाकरण अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए निदेशालय की स्कूल शाखा (स्वास्थ्य) ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि टीकाकरण केवल माता-पिता की लिखित सहमति के बाद ही किया जाएगा, और यह कार्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया जाएगा।

10 से 16 वर्ष के छात्रों के लिए टीकाकरण
यह टीका 10 और 16 वर्ष की आयु वर्ग के उन छात्रों को लगाया जाएगा, जिन्हें अब तक यह टीका नहीं दिया गया है। इसके लिए पहले पात्र छात्रों की सूची तैयार की जाएगी।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद, छात्रों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिला उप शिक्षा निदेशकों को इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

स्कूलों में होंगे टीकाकरण सत्र
टीकाकरण सत्रों के आयोजन और संचालन में सहायता के लिए स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सत्रों को स्कूल समय के दौरान आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समन्वय आवश्यक होगा।

छात्रों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण की तिथि और समय के बारे में पहले से सूचित किया जाएगा। टीका लगने के बाद, छात्रों को आधे घंटे तक निगरानी में एक निर्धारित स्थान पर रखा जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्र टीकाकरण वाले दिन नाश्ता करके स्कूल आएं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed