
देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इस बार एक एमए कोर्स और पांच पीजी डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले के लिए ई-काउंसलिंग प्रक्रिया 28 मई 2025 से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित की गई है।
वे अभ्यर्थी जिन्होंने CUET-PG परीक्षा में भाग लिया है और उनके पास वैध स्कोर है, वे iimc.admissions.nic.in पर जाकर ई-काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला
इस वर्ष IIMC में निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के लिए एडमिशन होंगे:
– MA in Media Business Studies (पंजीकरण की तारीख जल्द घोषित होगी)
– MA in Strategic Communication (पंजीकरण की तारीख जल्द घोषित होगी)
– MA in New Media Communication
– PG Diploma in English Journalism
– PG Diploma in Hindi Journalism
– PG Diploma in Advertising and Public Relations
– PG Diploma in Radio and TV Journalism
– PG Diploma in Corporate Communication and Brand Management (IIMC ढेंकनाल में नया कोर्स)
विषयों की पात्रता में बदलाव
प्रवेश प्रभारी प्रो. (डॉ.) राकेश गोस्वामी के अनुसार, इस बार केवल जनसंचार और पत्रकारिता पृष्ठभूमि से ही नहीं, बल्कि अन्य विषयों से भी छात्र आवेदन कर सकते हैं। विशेषकर MA in New Media Communication में निम्नलिखित विषयों से CUET-PG स्कोर वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे:
– डाटा साइंस
– आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
– साइबर सुरक्षा (MTQP 04)
– कंप्यूटर साइंस एवं IT (SCQP 09)
– अप्लाइड आर्ट्स (HUQP 03)
वहीं, ढेंकनाल में आरंभ किए गए कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एवं ब्रांड मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स में अर्थशास्त्र और वाणिज्य पृष्ठभूमि के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि, अंग्रेजी/हिन्दी पत्रकारिता, विज्ञापन व जनसंपर्क, और रेडियो-टीवी पत्रकारिता में केवल जनसंचार और पत्रकारिता विषय में CUET-PG स्कोर रखने वाले ही पात्र होंगे।
शुल्क और दस्तावेज
पंजीकरण शुल्क:
– सामान्य वर्ग: ₹1500
– EWS/OBC/SC/ST/PH वर्ग: ₹1000
काउंसलिंग के दौरान जरूरी दस्तावेज:
– हाई स्कूल सर्टिफिकेट (जन्मतिथि प्रमाण के लिए)
– स्नातक की अंतिम अंकतालिका (या रिजल्ट प्रतीक्षारत छात्रों के लिए अंडरटेकिंग)
– आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए जाति प्रमाण पत्र या अंडरटेकिंग
प्राथमिकता चयन: फॉर्म भरते समय पाठ्यक्रमों और परिसरों की प्राथमिकता सावधानीपूर्वक भरें। फॉर्म सबमिट के बाद कोई बदलाव स्वीकार नहीं होगा।
चयनित उम्मीदवारों को ₹20,000 अग्रिम ट्यूशन शुल्क जमा करना होगा। शेष शुल्क निर्धारित समय में भरकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
आयु सीमा और अन्य निर्देश
– MA प्रोग्राम में कोई आयु सीमा नहीं है।
– डिप्लोमा कोर्सेस की आयु सीमा जानने के लिए पंजीकरण से पहले दिशा-निर्देश पढ़ना आवश्यक है।
प्रो. गोस्वामी ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे फॉर्म भरने से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें और दस्तावेज समय पर जमा करें।
अगर आप IIMC में दाखिले की सोच रहे हैं, तो समय पर पंजीकरण करें और सभी दस्तावेज तैयार रखें। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।




Add comment