Edinbox Hindi

आईआईएम अहमदाबाद ने शुरू की नई मेरिट स्कॉलरशिप, नारायण मूर्ति देंगे 12 करोड़ रुपए का योगदान

आईआईएम अहमदाबाद (IIM-A) ने अपने एमबीए छात्रों के लिए एक विशेष स्कॉलरशिप की शुरुआत की है, जिसका नाम है प्रोफेसर जसवंत जी कृष्नैय्या मेरिट स्कॉलरशिप। इस स्कॉलरशिप की स्थापना इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने की है।

इस स्कॉलरशिप के तहत हर साल उस PGP (पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम) छात्र को सम्मानित किया जाएगा, जिसने पहले वर्ष के अंत में सबसे अधिक CGPA हासिल किया हो। विशेष बात यह है कि यह स्कॉलरशिप महंगाई के अनुसार एडजस्ट की जाएगी, जिससे समय के साथ इसकी वास्तविक वैल्यू बनी रहे।

नारायण मूर्ति ने इस छात्रवृत्ति के लिए 20 वर्षों तक ₹12 करोड़ देने का वादा किया है। उन्होंने बताया कि यह स्कॉलरशिप प्रोफेसर जसवंत कृष्नैय्या को समर्पित है, जिन्होंने उनके करियर और जीवन को दिशा दी।

पैसे के अभाव में नहीं रुकेगी पढ़ाई
IIM-A बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन पंकज आर पटेल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नारायण मूर्ति का यह योगदान न केवल शिक्षा की ताकत को दर्शाता है, बल्कि IIM-A के साथ उनके गहरे रिश्ते को भी प्रतिबिंबित करता है।

संस्थान के डायरेक्टर प्रो. भरत भास्कर ने कहा कि यह स्कॉलरशिप न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का सम्मान है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगी कि कोई होनहार छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई न छोड़े।

इस स्कॉलरशिप प्रक्रिया को IIM-A एंडोमेंट फंड (IIMAEF) द्वारा संभाला जाएगा, जो संस्थान के पूर्व छात्रों और कॉर्पोरेट साझेदारों की मदद से कई ऐसे शैक्षणिक प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ा रहा है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed