
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने देशभर के कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 (National Teacher’s Award 2025) के लिए शिक्षकों के नामांकन भेजने के निर्देश दिए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
संस्थान अपने श्रेष्ठ शिक्षकों के नाम awards.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भेज सकते हैं।
किन शिक्षकों को मिलेगा यह सम्मान?
शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह पुरस्कार उन शिक्षकों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने शिक्षण-पद्धति, सामुदायिक सेवा, संस्थागत विकास, शोध कार्य और शैक्षिक नवाचारों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
विशेष बात यह है कि योग्य शिक्षक स्वयं भी इस पुरस्कार के लिए अपना नामांकन भेज सकते हैं, यदि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समाज के लिए स्वतंत्र रूप से सराहनीय कार्य किया है।
पुरस्कार में क्या मिलेगा?
– कुल पुरस्कार: 35
– इनाम: प्रत्येक शिक्षक को मिलेगा
– एक सम्मान पदक
– प्रमाण पत्र
– ₹50,000 नकद राशि
अवार्ड की श्रेणियाँ (Categories)
कैटेगरी 1: कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षक – 25 पुरस्कार
कैटेगरी 2: पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षक – 10 पुरस्कार
पात्रता मानदंड
अवार्ड के लिए आवेदन करने वाले शिक्षक को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
– रेगुलर फैकल्टी सदस्य होना चाहिए
– ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन स्तर पर कम से कम 5 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए
– आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
– आवेदक वाइस चांसलर, डायरेक्टर या प्रिंसिपल पद पर कार्यरत न हो
चयन प्रक्रिया
नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद:
– स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी
– चयनित उम्मीदवारों का मूल्यांकन जूरी समिति द्वारा अंतिम चरण में किया जाएगा
अवार्ड समारोह
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 का वितरण समारोह 5 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।




Add comment