Edinbox Hindi

शिक्षकों के लिए अंतरिक्ष तकनीक में निःशुल्क प्रशिक्षण का अवसर, इसरो ने शुरू किया SETU 2025 प्रोग्राम 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्पेस एजुकेशन, ट्रेनिंग और नॉलेज अपग्रेडेशन प्रोग्राम (SETU 2025) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय “स्पेस टेक्नोलॉजी और उसके अनुप्रयोग” रहेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?
यह पांच दिवसीय ऑनलाइन कोर्स कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल शिक्षकों के लिए डिज़ाइन किया गया है। देश के किसी भी शिक्षा बोर्ड से जुड़े शिक्षक इस कार्यक्रम में बिना किसी शुल्क के भाग ले सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि: 6 जून 2025
कोर्स अवधि: 9 जून से 13 जून 2025

कोर्स में क्या सिखाया जाएगा?
इसरो के अनुसार, यह कोर्स शिक्षकों को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और स्पेस टेक्नोलॉजी की बुनियादी समझ प्रदान करेगा। प्रमुख विषयों में शामिल हैं:
– स्पेसक्राफ्ट सिस्टम्स
– सैटेलाइट कम्युनिकेशन और नेविगेशन टेक्नोलॉजी
– सैटेलाइट मीटियोरोलॉजी
– मानव अंतरिक्ष मिशन

इसके अलावा, प्रतिभागियों को निम्नलिखित व्यावहारिक कौशल भी सिखाए जाएंगे:
– सैटेलाइट इमेजरी से जानकारी प्राप्त करना
– ऑनलाइन डेटा रिपोजिटरी से जियो-डेटा एक्सेस करना
– GIS (Geographic Information System) की सहायता से समस्या समाधान करना

कहाँ से होगा कोर्स?
यह प्रशिक्षण भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान (IIRS) के ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन इसरो के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑफिस (CBPO) द्वारा IIRS के सहयोग से किया जा रहा है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed