
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2025 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा (ODL) एवं ऑनलाइन कार्यक्रमों के छात्रों के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
हॉल टिकट में ये जानकारियां होंगी:
– उम्मीदवार का नाम और नामांकन संख्या
– परीक्षा केंद्र का कोड और पता
– पाठ्यक्रम कोड
– परीक्षा की तिथि और समय
परीक्षा तिथियां और समय:
इग्नू की जून टीईई परीक्षा 12 जून से 19 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी:
– प्रातः पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
– दोपहर पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
छात्र विस्तृत डेटशीट भी IGNOU की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
परीक्षा केंद्र में बदलाव नहीं होगा:
IGNOU की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्र बदलने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को उसी परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा जिसे उन्होंने परीक्षा फॉर्म भरते समय चुना था।
हॉल टिकट ऐसे डाउनलोड करें:
– ignou.samarth.edu.in पर जाएं
– अपनी नामांकन संख्या (Enrollment Number) और पासवर्ड दर्ज करें
– “Login” बटन पर क्लिक करें
– परीक्षा अनुभाग में “Hall Admit Card” पर क्लिक करें
– स्क्रीन पर हॉल टिकट का लिंक दिखाई देगा
– “View” पर क्लिक करें और हॉल टिकट डाउनलोड करें




Add comment