
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर (PG) और बीटेक प्रोग्राम में दाखिले के इच्छुक छात्रों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 9 जून 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह समयसीमा 6 जून निर्धारित थी।
पंजीकरण में सुधार की सुविधा भी मिलेगी
पीजी और बीटेक प्रोग्राम में आवेदन की प्रक्रिया 16 मई 2025 को शुरू हुई थी। जिन छात्रों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल के माध्यम से आवेदन का यह अंतिम अवसर है।
इसके अतिरिक्त, जिन छात्रों ने पहले से आवेदन कर दिया है, उन्हें अपने फॉर्म में सुधार का भी मौका मिलेगा। सुधार विंडो 10 जून सुबह 10 बजे से लेकर 12 जून रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।
पंजीकरण करने के लिए आवेदक दाखिला पोर्टल (https://admission.uod.ac.in) के माध्यम से विभिन्न कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं।
उपलब्ध सीटें:
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में करीब 82 स्नातकोत्तर प्रोग्राम की 13,600 सीटें व तीन बीटेक प्रोग्राम (तीन बीटेक प्रोग्राम (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की 360 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया की शुरूआत 16 मई से हुई थी।
इन कोर्सेज में दाखिला कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के माध्यम से किया जाएगा।
दाखिला प्रक्रिया कब शुरू होगी?
इन प्रोग्राम्स में दाखिले की प्रक्रिया जून के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। फिलहाल, पाँच वर्षीय इंटिग्रेटेड लॉ प्रोग्राम (BA LLB और BBA LLB) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ नहीं हुई है।




Add comment