Edinbox Hindi

यूपी पीजीटी भर्ती परीक्षा एक बार फिर स्थगित, अब अगस्त में होगी आयोजित 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) भर्ती 2022 की परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा पहले 18 और 19 जून 2025 को आयोजित की जानी थी।

मंगलवार को आयोग की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसके बाद एक आधिकारिक नोटिस जारी कर नई संभावित तिथि अगस्त के अंतिम सप्ताह बताई गई है। हालांकि, परीक्षा की सटीक नई तिथि आयोग द्वारा शीघ्र ही घोषित की जाएगी।

आयोग के प्रभारी सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि परीक्षा का आयोजन अब अगस्त के अंतिम सप्ताह में किए जाने की योजना है, लेकिन अभी तारीखों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

गौरतलब है कि प्रारंभ में यह परीक्षा 20 और 21 जून 2025 को होनी थी, जिसे बाद में बदलकर 18-19 जून किया गया था। अब आयोग ने इसे पुनः स्थगित कर दिया है, जिससे अभ्यर्थियों को एक बार फिर इंतजार करना होगा।

PGT के कुल 624 पदों के लिए वर्ष 2022 में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिन पर कुल 4,64,605 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसका मतलब है कि एक पद पर औसतन 745 अभ्यर्थी दावेदारी कर रहे हैं।

उधर, प्रशिक्षित स्नातक (TGT) पदों की लिखित परीक्षा 21 और 22 जुलाई को निर्धारित है, जिसकी तैयारियां पूर्ववत जारी हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed