
ओडिशा सरकार के स्किल डेवलपमेंट एंड टेक्निकल एजुकेशन विभाग ने ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE) 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस वर्ष कुल 55,362 छात्रों ने विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेस में रैंक प्राप्त की है। परीक्षार्थी अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर देख सकते हैं।
इस साल के प्रमुख टॉपर्स:
MBA: अनुराग मिश्रा (टॉपर)
MCA/MSc (कंप्यूटर साइंस): एस. सिसेन्द्री
BPharma: जतिन मेहर
LE-Tech (डिप्लोमा): गौरव स्वैन
LE-Tech (B.Sc): साक्षी कुमारी
इंटीग्रेटेड MBA: अंशुमन पति
MPharma: हितेश कुमार ढल
BCAT (सिनेमेटोग्राफी, साउंड रिकॉर्डिंग व साउंड डिजाइन): सानिध्य नायक
परीक्षा और भागीदारी:
राज्य मंत्री संपद चंद्र स्वैन ने परीक्षा परिणामों की घोषणा की और बताया कि इस वर्ष 92,488 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 80,324 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 55,000 से अधिक को विभिन्न पाठ्यक्रमों में रैंक प्राप्त हुई।
कोर्सवार रैंक प्राप्त छात्रों की संख्या:
LE-Tech (डिप्लोमा): 18,398
BPharma: 14,032
MBA: 9,022
MCA/MSc (CS): 6,795
MPharma: 1,651
इंटीग्रेटेड MBA: 1,564
LE Pharma: 976
MTech: 1,827
अन्य कोर्सेज जैसे MPlan, MArch, और BCAT में भी योग्य अभ्यर्थियों को रैंक प्रदान की गई।
नर्सिंग परीक्षा का परिणाम अलग से होगा जारी
इस वर्ष पहली बार आयोजित नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले 25,000 अभ्यर्थियों (जिसमें 22,902 बेसिक BSc नर्सिंग छात्र शामिल हैं) के परिणाम ओडिशा के डीएमईटी द्वारा जल्द ही घोषित किए जाएंगे।




Add comment