Edinbox Hindi

आईसीएआई कराएगा चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षाओं की तैयारी, घोषित किया लाइव कक्षाओं का कार्यक्रम

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने अगले दो वर्षों में आयोजित होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए लाइव ऑनलाइन कक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा की है। ये कक्षाएं ICAI के बोर्ड ऑफ स्टडीज (BOS) द्वारा संचालित की जाएंगी और इन्हें उम्मीदवार BOS मोबाइल ऐप, BoS ज्ञान पोर्टल (boslive.icai.org) और YouTube के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं।

किन परीक्षाओं के लिए हैं ये कक्षाएं?
इन ऑनलाइन क्लासेस को खासतौर पर सितंबर 2025, मई 2026, सितंबर 2026, और जनवरी 2027 में प्रस्तावित CA परीक्षाओं में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए डिजाइन किया गया है।

“CA परीक्षा में सफलता” सीरीज़ की भी शुरुआत
2025 में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए ICAI एक विशेष शैक्षिक पहल “CA परीक्षा में सफलता” भी लेकर आ रहा है। इसमें अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों के साथ वर्चुअल सेशन शामिल होंगे, जो प्रमुख विषयों पर गहराई से मार्गदर्शन देंगे। सीरीज I 28 जुलाई से और सीरीज II 12 अगस्त से शुरू होगी। ये सत्र आईसीएआई के बोर्ड ऑफ स्टडीज (अकादमिक) संकाय द्वारा लिए जाएंगे।

कैसे जुड़ें इन ऑनलाइन कक्षाओं से?
उम्मीदवार निम्न माध्यमों से कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं:
– ICAI BoS मोबाइल ऐप
– BoS ज्ञान पोर्टल: boslive.icai.org
– YouTube चैनल – ICAI CA Tube
– ICAI.org पोर्टल पर लॉगइन के बाद

लॉगइन करने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी जानकारी जैसे कोर्स, पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि भरनी होगी। इसके बाद उन्हें संबंधित Zoom क्लास का लिंक प्राप्त होगा।

सितंबर 2025 परीक्षा के लिए क्लास शेड्यूल
CA इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए Live Virtual Revisionary Classes (LVRC) की शुरुआत की जा रही है। सुबह की सीए इंटर कक्षाएं सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक और शाम की कक्षाएं शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक चलेंगी। ये कक्षाएं 8 जुलाई से शुरू होंगी। इन कक्षाओं का उद्देश्य उम्मीदवारों को विषयों की अंतिम समय की तैयारी में सहयोग देना है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed