Edinbox Hindi

यूपी में बढ़ी परिषदीय स्कूलों की छुट्टियां, अब 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के चलते परिषदीय स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। अब छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। पहले यह छुट्टियां 20 मई से 15 जून तक निर्धारित थीं और 16 जून से स्कूल खुलने थे, लेकिन अब गर्मी की तीव्रता को देखते हुए स्कूल 1 जुलाई से ही छात्रों के लिए खुलेंगे।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में आदेश पत्र जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 30 जून तक छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा, जबकि शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 16 जून से स्कूल आना होगा। इस अवधि में वे शैक्षणिक, प्रशासकीय और अन्य आवश्यक कार्यों को संपादित करेंगे।

हालांकि, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को अपनी प्रबंध समिति के विवेक से निर्णय लेने की छूट दी गई है। वे चाहें तो अपनी स्थिति के अनुसार अलग निर्णय ले सकते हैं।

वहीं, शिक्षकों ने भी 30 जून तक अवकाश देने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक छात्र स्कूल नहीं आएंगे, तब तक शिक्षक स्कूल जाकर क्या करेंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed