
जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसलिंग 2025 के पहले चरण की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने JEE Advanced और JEE Main 2025 क्वालिफाई किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार 18 जून तक शुल्क भुगतान और डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं।
इस साल JoSAA काउंसलिंग के ज़रिए देशभर में कुल 62,853 इंजीनियरिंग सीटों पर एडमिशन होना है, जिनमें से 18,160 सीटें सिर्फ IITs के लिए निर्धारित हैं।
JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया:
JoSAA के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों (जैसे IITs, NITs, IIITs और GFTIs) में दाखिला दिया जाता है। यह प्रक्रिया उम्मीदवारों के JEE Main / Advanced स्कोर और चुने गए विकल्पों के आधार पर सीट अलॉट करती है। JoSAA काउंसलिंग कुल 6 राउंड में आयोजित की जाएगी।
IIT एडमिशन नियम में बदलाव:
इस बार IIT में एडमिशन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब यदि कोई छात्र समय पर सीट को स्वीकार या छोड़ता नहीं है, तो उसकी गलती के कारण दूसरा छात्र सीट से वंचित नहीं होगा। राउंड 2 से 5 के बीच, उम्मीदवार को अपनी अलॉटेड सीट को या तो स्वीकार (फ्रीज़) करना होगा या छोड़नी होगी। अगर छात्र इन राउंड्स के दौरान कोई निर्णय नहीं लेता है, तो उसे भविष्य में JEE Advanced से डिबार कर दिया जाएगा।
IIT एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज:
IITs में प्रवेश लेने के लिए JoSAA 2025 के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
– कक्षा 10 की मार्कशीट/प्रमाणपत्र (जन्म तिथि प्रमाण के रूप में)
– कक्षा 12 की मार्कशीट
– श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) – निर्धारित फॉर्मेट में
– PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
– 40% से कम विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए लेखन में कठिनाई संबंधी प्रमाणपत्र
– बैंक पासबुक की फोटो या कैंसिल्ड चेक
– मेडिकल सर्टिफिकेट (Annexure 7 के अनुसार)
– OCI/PIO कार्ड (यदि लागू हो)
– पासपोर्ट या नागरिकता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)




Add comment