
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) एंट्रेंस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट यूजी, पीजी और पीएचडी कोर्सों में दाखिले के लिए आयोजित स्टेज 2 परीक्षा के बाद जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
कितने उम्मीदवारों ने लिया हिस्सा?
– स्टेज 1 परीक्षा के लिए कुल 17,974 यूनिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और कुल 31,061 टेस्ट एंट्रीज दर्ज की गई थीं।
– परीक्षार्थियों ने GAT (General Ability Test) और CAT (Creative Ability Test) में भाग लिया।
स्टेज 1 का रिजल्ट 24 अप्रैल 2025 को घोषित किया गया था और उसके आधार पर उम्मीदवारों को 1:4 अनुपात में स्टेज 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
स्टेज 2 में क्या हुआ?
– यूजी कोर्सेज के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों ने सिचुएशन टेस्ट, स्टूडियो टेस्ट और प्रैक्टिकल मूल्यांकन में भाग लिया। यह मूल्यांकन एनटीए और निफ्ट द्वारा तय मानकों के तहत ऑन-स्पॉट किया गया।
– पीजी कोर्सेज के लिए 1,973 उम्मीदवारों ने स्टेज 2 के लिए पंजीकरण किया, जिनमें से 1,519 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
– इंटरव्यू में उम्मीदवारों का मूल्यांकन कम्युनिकेशन स्किल्स, करियर ओरिएंटेशन, जनरल अवेयरनेस और प्रोग्राम की उपयुक्तता के आधार पर किया गया।
उपस्थिति दर और परीक्षा का स्वरूप
यूजी कोर्स के लिए 10,869 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 8,859 ने परीक्षा दी, जिससे 81.51% उपस्थिति दर्ज की गई।
कट-ऑफ और काउंसलिंग अपडेट
रिजल्ट जारी होने के बाद अब जल्द ही NIFT 2025 की काउंसलिंग तिथियां nift.ac.in/admission पर घोषित की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें ताकि कट-ऑफ, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी किसी भी जानकारी से वंचित न रह जाएं।
NIFT 2025 रिजल्ट ऐसे करें चेक
1. exams.nta.ac.in/NIFT पर जाएं।
2. होमपेज पर “NIFTEE 2025 – Click here to download final score card” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरें।
4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
5. स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव रखें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।




Add comment